कालाजार से बचाव के लिए गदाल गांव में विषेश छिड़काव अभियान शुरू

प्रखंड क्षेत्र के गदाल गांव में शुक्रवार को कालाजार उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा विषेश छिड़काव अभियान की शुरुआत की गयी.

अमरपुर. प्रखंड क्षेत्र के गदाल गांव में शुक्रवार को कालाजार उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा विषेश छिड़काव अभियान की शुरुआत की गयी. कार्यक्रम का उदघाटन सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र कुमार सिंह, एनसीडीओ डॉ विजय कुमार, बीडीसीओ सोनाली कुमारी, पिरामल स्वास्थ्य से अवधेश कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. मौके पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने कालाजार बीमारी से बचाव के लिए घर-घर जाकर कीटनाशक दवाई का छिड़काव किया. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव के सभी घरों, दीवारों एवं आसपास के क्षेत्रों में दवा का छिड़काव कर मक्खी व मच्छर के प्रजनन को रोकने का प्रयास किया. साथ ही ग्रामीणों को साफ-सफाई बनाए रखने एवं छिड़काव कार्य में सहयोग करने के लिए जागरूक किया. मौके पर सीएस ने कहा कि कालाजार उन्मूलन सरकार की प्राथमिकता में शामिल हैं. विषेश छिड़काव अभियान के माध्यम से मक्खी व मच्छर पर प्रभावी रूप से नियंत्रण स्थापित कर बीमारी के प्रसार को रोका जाएगा. उन्होंने आमलोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने घरों के आस पास स्वच्छता बनाए रखे. स्वच्छता अपनाने से ही बड़ी से बड़ी बीमारियों से बचाव होता है. उन्होंने बताया कि जिले के अन्य प्रभावित क्षेत्रों में भी चरणबद्ध तरीके से यह अभियान चलाया जाएगा, ताकि कालाजार मुक्त जिले का लक्ष्य शीघ्र प्राप्त किया जा सके. इस मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक यशराज समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >