कोर्ट परिसर में गुटखा खाकर थूंकना युवक को पड़ा मंहगा, प्राथमिकी

गुटखा-तंबाकु खाकर थूंकने वालों की अब खैर नहीं है. जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यभुषण आर्य ने इस दिशा में सख्त रूख अपनाते हुए कोर्ट परिसर की बेहतर साफ-सफाई व तंबाकू मुक्त करने का आदेश जारी किया

बांका. गुटखा-तंबाकु खाकर थूंकने वालों की अब खैर नहीं है. जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यभुषण आर्य ने इस दिशा में सख्त रूख अपनाते हुए कोर्ट परिसर की बेहतर साफ-सफाई व तंबाकू मुक्त करने का आदेश जारी किया है. गुरुवार को सिविल कोर्ट प्रभारी प्रशासन मोहम्मद मुनीर ने गुटखा खाकर न्यायालय भवन में थूंकते हुए टेंगरा थाना बेलहर निवासी कन्हैया यादव को पकड़ लिया. मामले को लेकर उनके विरुद्ध सदर थाना में प्राथमिक की दर्ज करायी गयी. मालूम हो कि पिछले एक माह से नये जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आने के बाद से ही सिविल कोर्ट बांका परिषद में साफ सफाई एवं स्वच्छता का अभियान चलाया जा रहा है. किसी भी प्रकार से कोर्ट परिसर को गंदा करने गुटखा-तंबाकु आदि खाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है. इसको लेकर अबतक कुल सात लोगों पर गुटखा-तंबाकू खाकर पीक थूंकने पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है. सिविल कोर्ट प्रभारी प्रशासन ने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >