''बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ'' योजनांतर्गत विशेष सखी वार्ता कार्यक्रम आयोजित

बांका के कटोरिया में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सखी वार्ता कार्यक्रम आयोजित, छात्रों को बाल विवाह और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

कटोरिया प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़वासनी में हुआ कार्यक्रम फोटो 9 बीएएन 120 शपथ लेते छात्र-छात्राएं. कटोरिया (बांका). डीएम अंशुल अग्रवाल के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास निगम बांका अंतर्गत जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन (डीएचइडब्ल्यू) द्वारा कटोरिया प्रखंड के अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़वासनी में बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत विशेष सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन हुआ. जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया1 कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को बाल विवाह, लैंगिक हिंसा, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई. कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह, दहेज प्रथा, लैंगिक भेदभाव तथा छात्र एवं महिलाओं के विरुद्ध होने वाली हिंसा के संबंध में जागरूक किया गया. उपस्थित छात्र-छात्रा को आत्मनिर्भर बनने तथा शिक्षा से जुड़कर अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्तीय साक्षरता में विशेषज्ञ शेखर कुमार दास द्वारा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, महिला हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर एवं मिशन शक्ति योजना की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई. साथ ही महिलाओं को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 181 तथा बच्चों से संबंधित किसी भी प्रकार के समस्या होने पर 1098 का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया. जागरूकता कार्यक्रम में वित्तीय साक्षरता में विशेषज्ञ के द्वारा यह भी बताया गया कि समाज में महिलाओं एवं किशोरियों की भागीदारी बढ़ाने तथा उन्हें सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं. उक्त कार्यक्रम मे जेंडर स्पेशलिस्ट श्रीकांत कुमार ने बाल विवाह, लैंगिक हिंसा, घरेलू हिंसा एवं दहेज उत्पीड़न आदि विषयों पर विस्तृत रूप से बात गया साथ इन सभी कुप्रथाओं को रोकथाम हेतु शपथ दिलाई गई. इस जागरूकता कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक जुली कुमारी तथा अन्य कर्मी मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Deepak kumar choudhary

Published by: Janardan Pandey

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >