बांका से सुभाष वैद्य की रिपर्ट,
शहर के विजयनगर स्थित शनि मंदिर में सुबह से ही पूजा-अर्चना होगी. इसके लिए मंदिर का पट सुबह 05 बजे ही खुल जायेगी. शाम में महाआरती के बाद भंडारा का आयोजन होगा. मान्यता है कि यहां श्रद्धालुओं की हर मुरादें पूरी होती है. शाम में शहरवासी भारी पैमाने पर मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना के साथ-साथ भंडारा का प्रसाद ग्रहण किया. शनिदेव का प्रसाद का भी यहां विशेष महत्व है.श्रद्धालु प्रसाद को शनिदेव का आशीर्वाद मान कर ग्रहण करते हैंआज का दर्शन
–शहर के पुरानी ठाकुरबाड़ी, भयहरण स्थान एवं बाबूटोला स्थित पंचमुखी मंदिर सुबह व शाम में विशेष पूजा अर्चना के साथ संध्या महाआरती का आयोजन होगा. साथ ही विजयनगर स्थित शनि मंदिर में संध्या के समय महाअरती के बाद भंडारा का आयोजन होगा. मंदिर के पुजारी ने बताया है कि यहां दिनों भर पूजा अर्चना के लिए मंदिर का पट खुला रहेगा. शहर के अन्य मंदिरों का पट श्रद्धालुओं के लिए सुबह 05 बजे ही खुल जायेगी. वहीं मंदार मधुसुदन मंदिर में भगवान की विशेष पूजा अर्चना होगी. सुबह 7:30 बजे पूजारी बिंदेश्वरी उर्फ पटल झा एवं लक्ष्मण झा के द्वारा भगवान का पंचामृत से स्नान कराया जायेगा. दोपहर 12 बजे भगवान को भोग लगाया जायेगा और संध्या 6 बजे श्रृंगार पूजा व भव्य आरती होगी. साथ ही दोपहर में 01 बजे श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिर के पट को खोल दिया जायेगा.
