बांका से सुभाष वैद्य की रिपोर्ट,
भागलपुर के विक्रमशीला सेतू पुल के क्षतिग्रस्त होने से पूर्णिया के गुलाब बाग मंडी से जींसों के आवक में कमी हुई है. लंबी दूरी तय कर बांका पहुंच रहे खाद्यान्न सहित अन्य जींसों के भावों में उतार – चढ़ाव की संभावना है. तेलहन एवं दलहन में तेजी देखी जा रही है.आज मंडी का भाव –
शहर के व्यवसायिक मंडी के अनुसार आवक पर दर में उतार- चढ़ाव की संभावना है. स्थानीय मंडी के अनुसार सरसों, गेहूं व मक्का के भाव में तेजी रहेगी. जिले के कारोबारियों के अनुसार अस्थायी परेशानी हुई है. साथ ही भागलपुर स्थित विक्रमशीला सेतु के क्षतिग्रस्त होने से आवक में कमी हुई है. इस सप्ताह जींसो के दाम में उतार-चढ़ाव रहेगी. विभिन्न खाद्यान्न की दर निम्न है.मंडी का बाजार भाव
दाम (प्रति क्विंटल) अधिकतम न्यूनतम
मक्का 2050-1950गेहूं 2600-2550
चावल मंसूरी 3400-3200चावल अरवा मोटा 3200-3050
चावल बासमती 13000-12500दाल मसूर 6750-5550
दाल मूंग 9600-9540दाल अरहर 14500-10600
दाल चना 6600-5550गोटा चना 6400-6200
गोटा मूंग 9000-8500सरसों काला 7100-6800
सरसों पीला 7500-7300सरसों तेल 15ली. 2470-2070
आलू 1400-1200प्याज 1900-1800
