Bnaka, दिन के तापमान में बढोतरी,शाम में मौसम सुहाना

दिन के तापमान में बढोतरी,शाम में मौसम सुहाना

बांका से रिपोर्ट,

आज

सूर्य निकलने के साथ ही दिन के तापमान में वृद्धि का संकेत है. जिससे पूरे दिन उमस भरी गर्मी बरकरार रहेगी जबकि, शाम होने के साथ ही मौसम में बदलाव होगा. रात में लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी. कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार दिन के तापमान में वृद्धि होगी.गर्मी और उमस बरकरार रहेगी.गर्म हवा के बीच लू चलने की भी संभावना है. जबकि दोपहर बाद शाम से रात के मौसम में नरमी के संकेत दिये गये है. हालांकि मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 17 मई तक जिले के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी चलने तथा हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है़. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है. पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 70 से 75 प्रतिशत तथा दोपहर में 10 से 12 प्रतिशत रहने का अनुमान है. मौसम बुलेटिन के अनुसार आने वाले दिनों गर्मी में और बढोतरी हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >