7 पंचायतों में लगा विशेष विकास शिविर

शंभुगंज. प्रखंड क्षेत्र में बिहार महादलित विकास मिशन के तत्वावधान में डा. आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत बुधवार को प्रखंड के 7 पंचायतों के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोलों में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया.

शंभुगंज. प्रखंड क्षेत्र में बिहार महादलित विकास मिशन के तत्वावधान में डा. आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत बुधवार को प्रखंड के 7 पंचायतों के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोलों में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया. सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत हर टोला, हर परिवार व हर सेवा के लक्ष्य को लेकर 22 चयनित विभागों के योजनाओं से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति परिवारों को शत-प्रतिशत आच्छादित करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य हैं. बुधवार को परमानंदपुर पंचायत के पासी एवं पासवान टोला ईटवा, भरतशिला पंचायत के रविदास टोला छोटी भरतशिला, छतहार पंचायत के रजक, मेहतर एवं डोम टोला, रामचुआ पंचायत के रविदास टोला खजूरी, गुलनी पंचायत के महादलित टोला गुलनी, विरनौधा पंचायत के महादलित टोला कमरडीह एवं पड़रिया पंचायत के महादलित टोला मोहनपुर गांव में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें काफी संख्या में एससी-एसटी महिला – पुरुषों ने विभिन्न योजनाओं से लाभ व सेवा लेने को लेकर आवेदन दिए हैं. जहां भरतशिला पंचायत के रविदास टोला छोटी भरतशिला गांव में जिला कल्याण पदाधिकारी अजय कुमार गुप्ता सहित अन्य कर्मीयों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर भारत रत्न सह संविधान निर्माता बाबा साहब की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किये. शिविर में उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा लाभुकों के बीच जन्म प्रमाण पत्र, राशनकार्ड, जॉब कार्ड, आयुष्मान कार्ड वितरण किये गये. साथ ही साथ शिविर में उपस्थित लोगों द्वारा अपने- अपने पंचायत में पेयजल समस्या के संबंध में बताया गया. साथ ही शिविर में शौचालय, जन्म प्रमाण पत्र, वास भुमि, राशनकार्ड, उजाला योजना सहित अन्य अनेकों मांगों को लेकर आवेदन दिया गया. इस मौके पर पंचायत सचिव, विकास मित्र विशेश्वर कुमार रजक, निवास कुमार दास, बबीता कुमारी, गोपाल दास, बमबम मांझी, दयामती कुमारी सहित सभी विकास मित्र, शिक्षा सेवक सहित अन्य विभागों के कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >