सात लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

सुईया थाना की पुलिस टीम ने अवैध शराब के निर्माण, बिक्री व सेवन के विरूद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाया

कटोरिया. सुईया थाना की पुलिस टीम ने अवैध शराब के निर्माण, बिक्री व सेवन के विरूद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाया. धनुवसार पंचायत के बेलागढा गांव से पुलिस टीम ने सात लीटर शराब बरामद की. मौके से शराब तस्कर टीपन पुझार पिता भोला पुझार को गिरफ्तार भी कर लिया. गिरफ्तार आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में बांका जेल भेजा. छापेमारी अभियान का नेतृत्व सुईया थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार झा कर रहे थे. जिसमें अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepak kumar choudhary

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >