नौ लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

शंभुगंज पुलिस पदाधिकारी के द्वारा नव वर्ष के मौके पर शराब विक्रेताओं और शराबियों पर पैनी नजर रख रहे हैं.

शंभुगंज. शंभुगंज पुलिस पदाधिकारी के द्वारा नव वर्ष के मौके पर शराब विक्रेताओं और शराबियों पर पैनी नजर रख रहे हैं. इसी क्रम में थानाध्यक्ष सह पुनि बबलू कुमार पुलिस बल के साथ ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के केहनीचक गांव में छापेमारी करते हुए नौ लीटर विदेशी शराब की 12 बोतल के साथ विक्रेता को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार विक्रेता केहनीचक गांव के ही दीपक कुमार पिता मुरलीधर मंडल हैं. जानकारी के अनुसार थाना के पुलिस पदाधिकारी के द्वारा नव वर्ष के मौके पर लगातार खुफिया तंत्र को सक्रिय कर थाना क्षेत्र में शराब तस्करों के साथ-साथ शराबियों पर पैनी नजर रख रहे हैं. इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस पदाधिकारी ने केहनीचक गांव में छापेमारी करते हुए दीपक कुमार पिता मुरलीधर मंडल के घर से 12 बोतल में नौ लीटर विदेशी शराब की खेप बरामद कर लिया, जबकि इस मामले में तस्कर दीपक कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष सह पुनि बबलू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किया गया विक्रेता दीपक कुमार पिता मुरलीधर मंडल पर थाना स्तर से अग्रिम कार्रवाई कि जा रही हैं. विदित हो कि इसके पूर्व भूमिहारा गांव से पुलिस ने मंगलवार की शाम में ही तालाब के समीप छापेमारी करते हुए 59 लीटर देसी महुआ शराब की खेप के साथ तस्कर पंकज कुमार पिता पोषण चौधरी को गिरफ्तार कर लिया था. इस मामले में पुलिस ने शराब की भट्ठी को ध्वस्त कर दिया था. थानाध्यक्ष सह पुनि बबलू कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में शराबियों और शराब विक्रेताओं पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >