अमरपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 54 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी जब्त कर भेजा जेल

Amarpur Liquor Smuggler Arrest : बांका के अमरपुर में पुलिस ने छापेमारी कर 54 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ.

Amarpur Liquor Smuggler Arrest : अमरपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 54 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से शराब ले जा रही बाइक भी जब्त कर ली. गिरफ्तार आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के खेमीचक गांव निवासी सुमन दास के रूप में हुई है.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल

थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मंगलवार रात अवैध शराब तस्करों की धर-पकड़ के लिए विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि दिग्घी-विदनचक मुख्य मार्ग से एक तस्कर महुआ शराब की खेप लेकर गुजरने वाला है. सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर जांच अभियान शुरू कर दिया.

पुलिस को देखकर भागने लगा तस्कर

छापेमारी के दौरान एक बाइक सवार पुलिस वाहन को देखते ही तेज रफ्तार से भागने लगा. पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया. तलाशी के दौरान बाइक पर रखे प्लास्टिक के बोरे से अलग-अलग पॉलीथीन में पैक 54 लीटर देशी महुआ शराब बरामद हुई.

उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज हुई प्राथमिकी

पुलिस ने मौके से शराब और बाइक जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीतम कुमार

प्रीतम कुमार प्रिंट माध्यम में 12 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं. अमरपुर (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >