समकालीन अभियान के तहत छह वारंटी गिरफ्तार

वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे समकालीन अभियान के तहत बाराहाट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है.

पंजवारा. वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे समकालीन अभियान के तहत बाराहाट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. थानाध्यक्ष दीपक पासवान के नेतृत्व में की गयी कार्रवाई में पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से छह वांछित वारंटियों को गिरफ्तार किया है. ये सभी अभियुक्त न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के तहत फरार चल रहे थे. गिरफ्तार धोबनी गांव निवासी इकराम, अब्दुल रशीद और उसईद, पनिया गांव निवासी साहब, हरिपुर गांव निवासी बशनकारी मंडल, बभनगामा गांव निवासी अभिमन्यु दास के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी था. थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें इन सभी को उनके घर या आसपास के क्षेत्रों से गिरफ्तार किया गया. सभी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md. tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >