अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में छह घायल

अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में छह घायल

कटोरिया. कटोरिया एवं आसपास के क्षेत्र में रविवार को घटित अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में छह लोग घायल हो गए. सभी घायलों का रेफरल अस्पताल में चिकित्सक डाॅ अमित महाजन ने प्राथमिक उपचार किया. कटोरिया-सुईया मार्ग पर कांवरिया धर्मशाला के निकट बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ जाने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस दुर्घटना में विद्युत विभाग का मानव बल अनोज यादव पिता स्व भूदेव यादव ग्राम पपरेवा व उसका चचेरा भाई चंदन राउत जख्मी हो गया. कटोरिया-भितिया मार्ग पर बनियाकुरा गांव के समीप हुई बाइक दुर्घटना में दो युवक जख्मी हो गया. बनियाकुरा गांव निवासी नमन पुझार व अनिल पुझार को रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद देवघर रेफर कर दिया गया. वहीं टोटो दुर्घटना में पपरेवा गांव निवासी रामधनी यादव का पुत्र मुकेश कुमार जख्मी हो गया. एक अन्य दुर्घटना में बरमसिया गांव निवासी टीपन रजक घायल हो गए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >