जनता दरबार में छह मामलों का हुआ निबटारा

अंचल कार्यालय के मिनी सभागार में शनिवार को सीओ रजनी कुमारी व थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा के नेतृत्व में जमीन संबंधित विवाद के निबटारे को लेकर जनता दरबार आयोजित हुई.

अमरपुर. अंचल कार्यालय के मिनी सभागार में शनिवार को सीओ रजनी कुमारी व थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा के नेतृत्व में जमीन संबंधित विवाद के निबटारे को लेकर जनता दरबार आयोजित हुई. जिसमें पूर्व से निर्गत नोटिस का तामिला कराने आए दोनों पक्षों के द्वारा प्रस्तुत कागजात का सीओ ने बारिकी से अवलोकन किया. मौके पर सीओ ने बताया कि शनिवार को मापी व बंटवारा से संबंधित छह आवेदन प्राप्त हुए. इसमें दोनों पक्षों के द्वारा प्रस्तुत कागजात का अवलोकन करते हुए सलेमपुर गांव के नीरज पोद्दार, गैबी दास, खुशबु देवी, धरमपुर गांव के पंकज कुमार सिंह, डुमरामा के छटु हरिजन व बनियाचक मोहल्ला के रामलखन साह के मामले में दोनों पक्षों के सहमति के बाद मामले का निष्पादन किया गया. इस मौके पर दलपति अविनाश कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >