दरवाजे पर बैठी सास-बहू को बाइक ने मारी टक्कर, जख्मी

दरवाजे पर बैठी सास-बहू को बाइक ने मारी टक्कर, जख्मी

कटोरिया. कटोरिया थाना अंतर्गत तरगच्छा पंचायत सौरी गांव में शनिवार की शाम अनियंत्रित बाइक की टक्कर से दरवाजे पर बैठी सास व बहू जख्मी हो गयी. दुर्घटना में सौरी गांव निवासी स्व प्यारी यादव की जख्मी पत्नी सोनीया देवी (72) व हूबलाल यादव की पत्नी कौशल्या देवी (30) को परिजनों के सहयोग से रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ एसडी मंडल व डा अमित महाजन ने जख्मी महिलाओं का प्राथमिक उपचार किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार सौरी गांव में अपने घर के दरवाजे पर कौशल्या देवी व उसकी चचेरी सास सोनिया देवी बैठी थी. तभी भेलवा गांव की तरफ से आ रही अनियंत्रित बाइक के निमूछिये चालक ने बालू के ढेर पर असंतुलित होते हुए महिलाओं को टक्कर मार दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >