आशा फैसिलिटेटर संघ के आह्वान पर 20 मार्च को धरना प्रदर्शन

आशा फैसिलिटेटर संघ के आह्वान पर 20 मार्च को धरना प्रदर्शन

भुगतान न होने पर 20 मार्च को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्रदर्शन, स्वास्थ्य सेवाओं पर असर का खतरा

शंभुगंज. शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र में कार्यरत आशा व वैक्सीन कुरियर को आठ माह से भुगतान न होने को लेकर बिहार राज्य आशा व आशा फैसिलिटेटर संघ के आह्वान पर 20 मार्च को धरना प्रदर्शन किया जाएगा. इस संबंध में आशा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सीएचसी शंभुगंज प्रभारी डॉ अजय शर्मा को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया. ज्ञापन में बताया गया कि विगत आठ माह से आशा कार्यकर्ता, आशा फैसिलिटेटर व वैक्सीन कुरियर को अस्पताल प्रशासन की ओर से किसी प्रकार का भुगतान नहीं किया गया है. इसके कारण उनके समक्ष आर्थिक संकट गहराया है. कई परिवारों में भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी है. आशा ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र भुगतान नहीं किया गया तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगी. उन्होंने बताया कि 20 मार्च को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंभुगंज परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा. समस्या का समाधान नहीं होने पर एक अप्रैल से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा सारा कार्य बंद कर दिया जाएगा. इस मौके पर संघ के प्रखंड मंत्री बीबी तरन्नुम, शैल देवी, रुपा कुमारी सहित दर्जनों आशा फैसिलिटेटर उपस्थित थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >