बारिश के बाद सिंगारपुर में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, सड़क और नाला निर्माण की ग्रामीणों ने उठाई मांग

Banka News : सिंगारपुर पंचायत के वार्ड 09 में आधारभूत सुविधाओं की कमी ने ग्रामीणों का जीवन दुश्वार कर दिया है। पीसीसी सड़क और नाले के अभाव में हल्की बारिश में भी जलजमाव से आवागमन मुश्किल हो जाता है, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

Banka News : धोरैया प्रखंड के सिंगारपुर पंचायत स्थित वार्ड संख्या-09 में आधारभूत सुविधाओं के अभाव से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पीसीसी सड़क और नाले का निर्माण नहीं होने के कारण हल्की बारिश में भी सड़क जलमग्न हो जाती है और आवागमन मुश्किल हो जाता है.

सड़क पर जलजमाव से बढ़ी मुश्किलें

स्थानीय निवासी अकीब जावेद ने बताया कि रिजवान के घर से अनुपलाल के घर होते हुए इकरामुल के घर तक जाने वाले मार्ग पर अब तक पीसीसी सड़क और पीसीसी नाले का निर्माण नहीं कराया गया है. इसके कारण सड़क पर हमेशा गंदा पानी और कीचड़ जमा रहता है, जिससे लोगों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ती है.

स्कूली बच्चों और राहगीरों को हो रही दिक्कत

ग्रामीणों के अनुसार तेज बारिश के बाद स्थिति और भी खराब हो जाती है. घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है, जबकि छोटे-छोटे बच्चों को विद्यालय आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. राहगीरों को भी कीचड़ और जलजमाव के बीच आवाजाही करनी पड़ रही है.

गंदे पानी से बढ़ रहा बीमारी का खतरा

स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय तक गंदा पानी जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है. इससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगा है. ग्रामीणों ने जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है.

आवेदन के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

ग्रामीणों ने बताया कि 28 जून को प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को पीसीसी सड़क और नाला निर्माण के लिए आवेदन दिया गया था. आवेदन के बाद तकनीकी सहायक ने स्थल का निरीक्षण भी किया, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है.

शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पीसीसी सड़क और नाला निर्माण को जल्द स्वीकृति देकर कार्य शुरू कराया जाए, ताकि जलजमाव, गंदगी और आवागमन की समस्या से स्थायी राहत मिल सके.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >