पकरिया के सीमांत कुमार सिंह बने ब��ंगलुरू के पुलिस कमिश्नर

पकरिया के सीमांत कुमार सिंह बने बेंगलुरू के पुलिस कमिश्नर

शंभुगंज. पकरिया गांव के आईपीएस अधिकारी सीमांत कुमार सिंह को बेंगलुरु का पुलिस कमिश्नर बनाया गया हैं. विदित हो कि चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ के बाद वहां के राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है. सीमांत कुमार सिंह को नये पुलिस कमिश्नर बनाये जाने पर उनके पैतृक गांव पकरिया के ग्रामीणों में खुशी का माहौल हैं. आईपीएस सीमांत मूल रूप से बांका जिले के शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पकरिया गांव के रहने वाले हैं. 1996 बैच के कर्नाटक कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं. इससे पहले भी सीमांत कुमार सिंह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बेंगलुरु मेट्रो पॉलिटन टास्क फोर्स में तैनात थे. ग्रामीण पवन सिंह ने बताया सीमांत कुमार सिंह अपनी कर्तव्य निष्ठा व भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रवैया के लिये जाने जाते हैं. उन्होंने बांका जिला में भी लोगों की कोविड-19 काल में मदद करते हुए ऑक्सीजन कंसनट्रेटर्स भिजवाये थे. अपनी कार्यशैली की वजह से सीमांत कुमार सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक भी सम्मानित किया गया हैं. सीमांत कुमार सिंह के बेंगलुरु में नये पुलिस कमिश्नर बनायें जाने पर पकरिया पंचायत के पूर्व मुखिया हरेंद्र प्रसाद सिंह, रमनी मोहन सिंह, वर्तमान मुखिया डा. दीपक कुमार सिंह, सरपंच पप्पू सिंह, ग्रामीण पवन कुमार सिंह, चंदन कुमार सिंह, निकेश कुमार सिंह, राजू सिंह, डा. मानवेन्द्र कुमार सिंह गौतम, पुरुषोत्तम सिंह, बबलू कुमार, नरसंडी गांव के डाॅ माखन शर्मा सहित दर्जनों गांव के ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >