श्रावणी मेला : कांवरिया पथ पर 24 घंटे बिजली रहेगी बहाल, तीन नोडल अधिकारी और कंट्रोल रूम सक्रिय

Shravani Mela 2026 : श्रावणी मेला 2026 के दौरान कांवरिया पथ पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए विशेष नियंत्रण कक्ष और नोडल पदाधिकारी तैनात किए गए हैं. किसी भी समस्या के लिए संपर्क करें.

Shravani Mela 2026 : श्रावणी मेला के दौरान लाखों कांवरिया श्रद्धालु बांका जिले के कांवरिया पथ से होकर गुजरते हैं. इसे देखते हुए विद्युत आपूर्ति प्रमंडल ने पूरे मार्ग पर बिजली व्यवस्था को मजबूत किया है. 28 जुलाई से 28 अगस्त तक विशेष निगरानी अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत बिजली पोल, ट्रांसफॉर्मर, तार और अन्य विद्युत संरचनाओं की नियमित जांच की जाएगी. किसी भी तकनीकी खराबी की सूचना मिलते ही उसे तत्काल दूर करने का निर्देश दिया गया है.

तीन क्षेत्रों के लिए बनाए गए नोडल पदाधिकारी

बेलहर, कटोरिया और चांदन क्षेत्र के लिए अलग-अलग नोडल पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. बेलहर की जिम्मेदारी कनीय विद्युत अभियंता विकास रंजन, कटोरिया की जिम्मेदारी कनीय विद्युत अभियंता युवराज कुमार और चांदन क्षेत्र की जिम्मेदारी कनीय विद्युत अभियंता विकास कुमार को सौंपी गई है. तीनों क्षेत्रों में अलग-अलग नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किए गए हैं, जहां से बिजली व्यवस्था की लगातार निगरानी की जाएगी.

24 घंटे कंट्रोल रूम रहेगा सक्रिय

विद्युत आपूर्ति प्रमंडल स्तर पर चौबीसों घंटे संचालित नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है. किसी भी प्रकार की विद्युत समस्या होने पर श्रद्धालु, सेवा शिविर संचालक अथवा आम लोग 9296248554 पर संपर्क कर सकते हैं. विभाग का उद्देश्य है कि शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई कर बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

सेक्टरवार तकनीकी टीम करेगी लगातार निगरानी

पूरे कांवरिया पथ को बेलहर, कटोरिया और चांदन सेक्टर में बांटकर तकनीकी कर्मियों की तैनाती की गई है. इन कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्र में प्रतिदिन बिजली पोल, ट्रांसफॉर्मर, तार और लाइन का भौतिक निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है. तार टूटने, झुकने, फॉल्ट आने या किसी अन्य तकनीकी समस्या की स्थिति में तत्काल मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी.

लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

विद्युत कार्यपालक अभियंता ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि श्रावणी मेला अवधि में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बिना एमसीबी और मानक वायरिंग के बिजली उपयोग पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. जरूरत पड़ने पर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई कर संभावित विद्युत दुर्घटनाओं को रोका जाएगा. विभाग का लक्ष्य है कि कांवरिया श्रद्धालुओं को पूरे मेले के दौरान सुरक्षित, निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति उपलब्ध हो.

क्षेत्रवार नोडल पदाधिकारी एवं कंट्रोल रूम

बेलहर क्षेत्र नोडल पदाधिकारी: विकास रंजन (कनीय विद्युत अभियंता) मोबाइल: 7632985359 कंट्रोल रूम: 7763818191

कटोरिया क्षेत्र नोडल पदाधिकारी: युवराज कुमार (कनीय विद्युत अभियंता) मोबाइल: 7763814421 कंट्रोल रूम: 9264448670

चांदन क्षेत्र नोडल पदाधिकारी: विकास कुमार (कनीय विद्युत अभियंता) मोबाइल: 7632996752 कंट्रोल रूम: 7632996717


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक चौधरी

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >