शंभुगंज में 21 वर्षीय युवती ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Shambhuganj Suicide Case: एक शांत शाम अचानक मातम में बदल गयी, जब शंभुगंज के एक गांव में 21 वर्षीय युवती की आत्महत्या की खबर से पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया.

शंभुगंज (बांका) से ठाकुर बिनोद का रिपोर्ट

Shambhuganj Suicide Case: शंभुगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार शाम 21 वर्षीय युवती ने घर के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

घर के कमरे में मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

मृतका अपने परिवार में दो भाइयों और दो बहनों में दूसरे स्थान पर थी. परिजनों के अनुसार, घटना के समय युवती के माता-पिता किसी काम से सुल्तानगंज गए हुए थे. इसी दौरान उसने घर के एक कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. कुछ देर बाद जब भाई-बहनों ने उसे देखा तो उनके होश उड़ गये और शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया.

गांव में उमड़ी भीड़, पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए. बाद में शंभुगंज थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया. इसके साथ ही एसएफएल(SFL) टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए और जांच शुरू कर दी.

कारणों पर सस्पेंस, प्रेम प्रसंग की चर्चा

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है. हालांकि स्थानीय स्तर पर प्रेम प्रसंग को लेकर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

यूडी केस दर्ज, जांच जारी

थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर यूडी (UnnaturalDeath) केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी.

Also Read: ढाका मोड़ कौशल विकास केंद्र में चार मंजिला इमारत से गिरकर 19 वर्षीय छात्रा की मौत, जांच में जुटी पुलिस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: AMIT KR SINHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >