झांसा देकर किया यौन शोषण, फिर किया इनकार

शंभुगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को एक युवक ने पहले प्रेम जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया. जब लड़की ने शादी करने का दबाव बनाया तो युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया.

शंभुगंज.थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को एक युवक ने पहले प्रेम जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया. जब लड़की ने शादी करने का दबाव बनाया तो युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया. जानकारी के अनुसार, एक गांव की नाबालिग लड़की को महथुडीह गांव के युवक मो अफरोज ने प्रेम जाल में फंसा लिया. फिर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने लगा. जब युवक कमाने के लिए मुंबई जाने लगा तो लड़की ने शादी कर अपने साथ ले जाने का दबाव बनाया. लेकिन युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया. पीड़िता ने बताया कि मो अफरोज मुंबई में गाड़ी मैकेनिक का काम करता है. साथ-साथ गांव आने पर वाहन चालक का काम करता है. इस घटना के बाद पीड़िता ने पंचायत के मुखिया और ग्राम कचहरी के सरपंच के पास जाकर न्याय की गुहार लगायी. ग्राम कचहरी के सरपंच और मुखिया ने भी पहल की. लेकिन युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया. मुखिया सरपंच की बात नहीं मानी. बाद में पीड़िता अपने परिजनों के साथ बुधवार को थाना पहुंची और मो अफरोज के विरुद्ध लिखित शिकायत की. उस पर कार्रवाई करने की मांग की. वहीं आरोपित मो अफरोज ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है. थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि इस मामले में जांच-पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >