सेक्टर पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं का लिया जायजा

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी बूथों पर मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया जा रहा है.

धोरैया. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी बूथों पर मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया जा रहा है. इसको लेकर शुक्रवार को बीडीओ अरविंद कुमार के निर्देश पर प्रखंड के 20 सेक्टर पर सेक्टर पदाधिकारी द्वारा मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं एवं विधि व्यवस्था की निगरानी की गयी. जानकारी देते हुए बीडीओ ने बताया कि मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया गया, ताकि समय रहते सभी सुविधाओं को दुरुस्त किया जा सके. जिससे मतदाताओं को किसी तरह की परेशानी ना हो. बीडीओ ने बताया कि विशेष रूप से रैंप, बिजली, पेयजल, शेड पर विशेष नजर दिया जा रहा है ताकि संबंधित विभाग से सभी भौतिक सुविधाएं बहाल की जा सके. बीडीओ ने बताया कि इस बार प्रखंड में पहले के 181 मतदान केंद्रों को बढ़ाकर 216 मतदान केंद्र पर मतदान होना है. ऐसे में सभी जगहों पर आवश्यक तैयारियां की जा रही है. सेक्टर पदाधिकारी द्वारा शुक्रवार की शाम तक जांच रिपोर्ट समर्पित किया जाना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >