सावन की पहली सुबह शिवमय हुआ क्षेत्र, शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा वातावरण

Shiv Bhakti News : सावन का पहला दिन गुरुवार शिव भक्ति के रंग में रंगा रहा. मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई, जिन्होंने श्रद्धापूर्वक जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की. 'हर-हर महादेव' के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया.

Shiv Bhakti News : सावन के पहले दिन गुरुवार सुबह से ही श्रद्धालु गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प लेकर भगवान शिव के दर्शन के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे. हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा. मंदिरों में जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक के लिए लंबी कतारें लगी रहीं और श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना करते हुए विधि-विधान से पूजा-अर्चना की.

प्रमुख शिव मंदिरों में दिनभर चला पूजा-अर्चना का क्रम

पंजवारा हॉस्पिटल रोड स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, बिहार-झारखंड सीमा पर स्थित कट्हरनाथ महादेव, पंजवारा बाजार के गढ़िनाथ महादेव और लबोखरनाथ महादेव सहित क्षेत्र के प्रमुख शिवालयों में सुबह से विशेष अनुष्ठान हुए. जलाभिषेक और रुद्राभिषेक के बाद शाम को भव्य महाआरती की तैयारियां पूरी कर ली गईं. मंदिरों में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती भीड़ के बीच पूरा दिन धार्मिक आयोजनों का क्रम चलता रहा.

सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने प्रमुख मंदिरों और श्रद्धालुओं के मार्गों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं. मंदिर समितियों की ओर से भी स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है, जो श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से दर्शन कराने और भीड़ नियंत्रण में सहयोग कर रहे हैं. प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम दर्शन कराना है.

सावन की बहार से बाजारों में बढ़ी रौनक

सावन शुरू होते ही स्थानीय बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गई है. पूजन सामग्री, फूल-माला, बेलपत्र, धतूरा, फल और प्रसाद की दुकानों पर सुबह से ही खरीदारों की भीड़ रही. व्यापारियों का कहना है कि सावन के पूरे महीने धार्मिक गतिविधियों के कारण बाजार में अच्छी खरीदारी की उम्मीद है, जिससे स्थानीय कारोबार को भी गति मिलेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गौरव कश्यप

गौरव कश्यप प्रिंट माध्यम में 14 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. पंजवारा (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >