बांका सदर अस्पताल में आज 24 घंटे इमरजेंसी सेवा, तीन पालियों में डॉक्टरों की ड्यूटी, जानें ओपीडी में किसकी ड्यूटी

बांका सदर अस्पताल में अब शुक्रवार को मरीजों को 24 घंटे इमरजेंसी सेवा मिलेगी. SNCU और इमरजेंसी सेवाएं तीन पालियों में जारी रहेंगी. OPD सेवा भी दो शिफ्टों में होगी, जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे.

बांका सदर अस्पताल में शुक्रवार को मरीजों के लिए ओपीडी सेवा दो पालियों में संचालित होगी. वहीं एसएनसीयू और इमरजेंसी सेवा 24 घंटे तीन पालियों में जारी रहेगी. अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी निर्धारित की गई है, ताकि मरीजों को समय पर जांच और इलाज की सुविधा मिल सके.

तीन पालियों में 24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी

सदर अस्पताल में एसएनसीयू और इमरजेंसी सेवा तीन पालियों में संचालित होगी. पहली पाली सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक और तीसरी पाली रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक रहेगी. एसएनसीयू की पहली पाली में डॉ पंकज कुमार गुप्ता, दूसरी पाली में डॉ जितेंद्र कुमार और तीसरी पाली में डॉ रविकांत सेवा देंगे.

इमरजेंसी ड्यूटी में पहली पाली में डॉ संजय कुमार सुमन, दूसरी पाली में डॉ अमल आनंद और तीसरी पाली में डॉ रविकांत अपनी सेवा देंगे. महिला चिकित्सक की ड्यूटी में पहली और दूसरी पाली में डॉ रश्मि सीमा तथा तीसरी पाली में डॉ अनिता अरुण मौजूद रहेंगी.

सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक पहली ओपीडी

सदर अस्पताल बांका में शुक्रवार को ओपीडी की पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी पाली शाम 4 बजे से 6 बजे तक संचालित होगी. इस दौरान विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच और इलाज करेंगे.

मेडिकल ओपीडी में डॉ दिलीप कुमार, गायनी ओपीडी में डॉ अनिता अरुण, डॉ ममता कुमारी और डॉ माहे कायनात ड्यूटी पर रहेंगी. सर्जरी व अर्थो ओपीडी में डॉ पवन कुमार झा तथा पीडिया ओपीडी में डॉ पंकज कुमार गुप्ता मरीजों का इलाज करेंगे.

आई और डेंटल ओपीडी में भी डॉक्टर रहेंगे मौजूद

आई ओपीडी में डॉ धर्मवीर भारती, गुंजन कुमार, उमेश कुमार और अंकित कुमार अपनी सेवा देंगे. डेंटल ओपीडी में डॉ मनोज कुमार मरीजों की जांच करेंगे. वहीं फिजियोथरेपी ओपीडी में डॉ मणिशंकर कुमार और डॉ वकार मुस्तफा ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे.

अस्पताल प्रबंधन की ओर से निर्धारित ड्यूटी के अनुसार मरीजों को संबंधित विभाग में चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. इमरजेंसी सेवा रातभर जारी रहने से गंभीर मरीजों को किसी भी समय उपचार की सुविधा मिल सकेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मदन कुमार

मदन कुमार प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >