बांका सदर अस्पताल में जानिए आज किस विभाग में कौन से डॉक्टर देंगे सेवा, इमरजेंसी 24 घंटे रहेगी चालू

Banka Sadar Hospital OPD Today: बांका सदर अस्पताल में आज OPD सेवा दोनों पालियों में चलेगी. सभी विभागों में चिकित्सकों की ड्यूटी तय कर दी गई है. इमरजेंसी सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी, जिससे गंभीर मरीजों को तत्काल इलाज मिल सके. जानें आज किस विभाग में कौन से डॉक्टर उपलब्ध हैं.

Banka Sadar Hospital OPD Today: सदर अस्पताल बांका में मंगलवार को दोनों पालियों में नियमित ओपीडी सेवा संचालित होगी, जबकि इमरजेंसी सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी. अस्पताल प्रबंधन ने विभिन्न विभागों में चिकित्सकों की ड्यूटी तय कर दी है ताकि मरीजों को समय पर इलाज मिल सके.

दो पालियों में चलेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवा रहेगी 24 घंटे

सदर अस्पताल में पहली ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा दूसरी ओपीडी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगी. वहीं इमरजेंसी सेवा पूरे 24 घंटे जारी रहेगी, जिससे गंभीर मरीजों का इलाज किसी भी समय उपलब्ध रहेगा.

इमरजेंसी में तीन पालियों में तैनात रहेंगे चिकित्सक

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार इमरजेंसी सेवा के लिए तीन चिकित्सकों की अलग-अलग पालियों में ड्यूटी लगाई गई है. पहली पाली में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. सूरज कुमार मरीजों को देखेंगे. दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ. कुमार मयंक सेवा देंगे. वहीं तीसरी पाली में रात 8 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक डॉ. एजाज मसीह इमरजेंसी की जिम्मेदारी संभालेंगे.

आज की ओपीडी में इन विभागों में मिलेगी चिकित्सा सेवा

पहली ओपीडी में मेडिसिन विभाग में डॉ. महेंद्र कुमार और डॉ. विकास कुमार रजक मरीजों की जांच करेंगे. महिला ओपीडी में डॉ. अमृता प्रीतम और डॉ. असफिया फातमा महिलाओं का इलाज करेंगी. सर्जरी ओपीडी में डॉ. अपूर्वा कुमार अपनी सेवाएं देंगे.

बच्चों, नवजात और अन्य विभागों की व्यवस्था

पीडियाट्रिक (बाल रोग) ओपीडी में डॉ. प्रिया रानी नवजात से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों की जांच और उपचार करेंगी. एसएनसीयू (SNCU) में सुबह से रात 8 बजे तक डॉ. प्रिया रानी और डॉ. जितेंद्र कुमार तैनात रहेंगे. इसके बाद रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ. जितेंद्र कुमार अपनी सेवा देंगे.

नेत्र, ईएनटी, दंत, फिजियो और ब्लड सेंटर में भी विशेषज्ञ मौजूद

नेत्र रोग विभाग में डॉ. गुंजन कुमार, डॉ. उमेश कुमार और डॉ. अंकित कुमार मरीजों का इलाज करेंगे. ईएनटी विभाग में डॉ. गजनफर अली, दंत विभाग में डॉ. मनोज कुमार तथा फिजियोथरेपी विभाग में डॉ. मणिशंकर और डॉ. वकार मुस्तफा अपनी सेवाएं देंगे. ब्लड सेंटर में डॉ. उस्मान गनी जरूरतमंद मरीजों के लिए उपलब्ध रहेंगे. वहीं बेहोशी (एनेस्थीसिया) विभाग में डॉ. कुमार शैलेश और डॉ. प्रीतम कुमार ड्यूटी पर रहेंगे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

मदन कुमार प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >