बांका सदर अस्पताल में रविवार को मरीजों के लिए ओपीडी सेवा बंद रहेगी. हालांकि, अस्पताल में आपातकालीन सेवा 24 घंटे चालू रहेगी, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का इलाज किया जाएगा. अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों के इलाज और देखभाल के लिए सभी वार्डों में ए ग्रेड नर्स की ड्यूटी लगायी है. इमरजेंसी एवं एसएनसीयू में अलग-अलग पालियों में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे और रात 8 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक चिकित्सक ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे. वहीं, ब्लड सेंटर रविवार को बंद रहेगा.
इमरजेंसी में तीन पालियों में चिकित्सकों की ड्यूटी
रविवार की इमरजेंसी सेवा में पहली पाली में डॉ. उस्मान गनी, दूसरी पाली में डॉ. अबसर आलम और तीसरी पाली में डॉ. रविकांत ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे. वहीं, महिला चिकित्सक के रूप में डॉ. अनिता अरुण अपनी ड्यूटी पर रहेंगी.
एसएनसीयू में तीन चिकित्सक संभालेंगे जिम्मेदारी
एसएनसीयू में पहली पाली में डॉ. रागनी प्रिया, दूसरी पाली में डॉ. पंकज कुमार गुप्ता और तीसरी पाली में डॉ. रविकांत मरीजों का इलाज करेंगे. अस्पताल में मरीजों की देखरेख के लिए ऑन कॉल ड्यूटी पर भी चिकित्सक मौजूद रहेंगे.
सभी वार्डों में जीएनएम की रहेगी प्रतिनियुक्ति
अस्पताल के सभी वार्डों में जीएनएम की प्रतिनियुक्ति पूर्ववत रहेगी. वहीं, महिला चिकित्सक की ड्यूटी में डॉ. रश्मि सीमा भी अपनी ड्यूटी पर मौजूद रहेंगी. अस्पताल प्रबंधन ने रविवार को ओपीडी बंद रहने के बावजूद मरीजों को आपात स्थिति में 24 घंटे उपलब्ध चिकित्सा सेवा का लाभ लेने की व्यवस्था की है.
