सदर अस्पताल बांका में बुधवार को विभिन्न विभागों की ओपीडी दो पालियों में संचालित होगी. सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे और शाम 4 बजे से 6 बजे तक विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच और इलाज करेंगे. वहीं इमरजेंसी, एसएनसीयू और महिला चिकित्सक की सेवा तीन पालियों में 24 घंटे जारी रहेगी. अस्पताल प्रबंधन की ओर से डॉक्टरों का ड्यूटी रोस्टर जारी किया गया है.
इमरजेंसी में तीन पालियों में डॉक्टरों की ड्यूटी
इमरजेंसी विभाग में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रथम पाली में डॉ सुरज कुमार और डॉ विजय कुमार ड्यूटी पर रहेंगे. दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक दूसरी पाली में डॉ दिनकर झा सेवा देंगे. रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक तीसरी पाली में डॉ अबसार आलम इमरजेंसी में तैनात रहेंगे.
एसएनसीयू में तीन पालियों में डॉक्टर संभालेंगे जिम्मेदारी
एसएनसीयू में प्रथम पाली में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ कुमार अमिश, दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ बाल कृष्ण चौधरी और तीसरी पाली में रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ जितेंद्र कुमार ड्यूटी पर रहेंगे.
महिला चिकित्सक की ड्यूटी में प्रथम और दूसरी पाली में डॉ रश्मि सीमा तथा तीसरी पाली में डॉ अनिता अरुण मरीजों को चिकित्सा सेवा देंगी.
ओपीडी में इन डॉक्टरों की रहेगी ड्यूटी
बुधवार को मेडिकल ओपीडी में डॉ उस्मान गनी, गायनी ओपीडी में डॉ अनिता अरुण, डॉ ममता कुमारी और डॉ माहे कायनात मरीजों को देखेंगी. सर्जरी एवं ऑर्थो ओपीडी में डॉ पवन कुमार ड्यूटी पर रहेंगे.
पीडिया ओपीडी में डॉ कुमार अमिश, आई ओपीडी में डॉ गुंजन कुमार, उमेश कुमार और अंकित कुमार, जबकि ईएनटी ओपीडी में गजनाफर अली मरीजों की जांच करेंगे. डेंटल ओपीडी में डॉ मनोज कुमार और फिजियोथेरेपी विभाग में डॉ मणिशंकर एवं डॉ वकार मुस्तफा अपनी सेवा देंगे.
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार बुधवार को ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे और शाम 4 बजे से 6 बजे तक चलेगी. वहीं इमरजेंसी, एसएनसीयू और महिला चिकित्सा सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी.
