बाराहाट रेलवे स्टेशन व आसपास के गांवों में आरपीएफ ने चलाया जागरूकता अभियान

रेल यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे संपत्ति के संरक्षण को लेकर शुक्रवार को बाराहाट रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया.

बांका/बाराहाट. रेल यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे संपत्ति के संरक्षण को लेकर शुक्रवार को बाराहाट रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया. यह अभियान आरपीएफ इंस्पेक्टर एके गिरि की देखरेख में संचालित हुआ. आरपीएफ के नागेंद्र कुमार तिवारी ने यात्रियों और ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति ट्रेन पर पत्थरबाजी न करे, अपने मवेशियों को रेलवे लाइन पर न जाने दें, रेल पटरियों पर अनावश्यक रूप से न चलें और लाल सिग्नल देखकर ही सावधानीपूर्वक पार करें. उन्होंने यह भी बताया कि बिना वजह चैन पुलिंग करना अपराध है, यात्रियों को हमेशा उचित टिकट लेकर यात्रा करनी चाहिए और रेलवे संपत्ति से छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए. यह अभियान, खड़हारा, पंजवारा हॉल्ट, चपरा, कोल्हथा समेत रेलवे ट्रैक के किनारे बसे गांवों के लोगों को भी जागरूक किया गया. इस दौरान महिलाओं की सुरक्षा और उनकी सामग्री की सुरक्षा पर भी विशेष जोर दिया गया. आरपीएफ के इस प्रयास की विभागीय अधिकारियों ने सराहना की. मौके पर पी जोश, एनके तिवारी, निर्मल दास, ए शर्मा, टीके भट्टाचार्य और मनीष कुमार यादव, अमर कुमार, स्टेशन मास्टर चंद्र मोहन पंडित समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >