मोबाइल लोकेशन के आधार पर लूटकांड का आरोपित गिरफ्तार

रजौन पुलिस ने थाना क्षेत्र के टेकनी मोड़ से बीरबल यादव नामक लूट कांड के आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया है.

बांका /रजौन. रजौन पुलिस ने थाना क्षेत्र के टेकनी मोड़ से बीरबल यादव नामक लूट कांड के आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया है. रजौन पुलिस के अनुसार, भागलपुर-दुमका मार्ग पर रजौन बाजार स्थित डीएन सिंह कॉलेज के समीप राहगीर से विगत 5 अक्तूबर को लूट की गयी थी. इधर, कांड के अनुसंधानकर्ता ऋषिराज सिंह ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर छानबीन करते हुए रजौन थाना क्षेत्र के घुठिया निवासी बीरबल यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >