इंडियन मानवाधिकार एसोसिएशन की हुई समीक्षा बैठक में रखे अपने विचार

उपस्थित लोगों का प्रदेश अध्यक्ष द्वारा प्रकट किया गया आभार

प्रखंड मुख्यालय के सामने स्थित कठौन पैक्स गोदाम परिसर में रविवार को इंडियन मानवाधिकार एसोसिएशन की पहली बैठक आयोजित हुई. जिसकी अध्यक्षता कटोरिया प्रखंड उपाध्यक्ष राजू कुमार दास ने की. मासिक समीक्षा बैठक में एसोसिएशन के सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिला, प्रखंड व पंचायत स्तर के पदाधिकारी व सदस्यों ने भाग लिया. प्रदेश अध्यक्ष संजय प्रसाद यादव, प्रदेश प्रवक्ता नरेश तांती, प्रदेश युवा अध्यक्ष एससी-एसटी रोहित दास व प्रदेश सचिव कृष्णानंद पोद्यार ने समीक्षा बैठक में उपस्थित भी जनप्रतनिधियों, बुद्धिजीवियों व गणमान्य लोगों का आभार प्रकट किया. इस क्रम में मानवाधिकार एसोसिएशन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी. साथ ही बताया कि मानवधिकार की रक्षा में पीड़ितों, गरीबों, पिछड़ों, शोषितों, दलितों, बेसहारों को हर संभव सहयोग व न्याय दिलाने में एसोसिएशन हमेशा मददगार साबित रहा है. इस मौके पर अन्य वक्ताओं ने अपने-अपने विचारों को भी रखा. बैठक में प्रखंड अध्यक्ष राम प्रसाद मंडल, प्रखंड सचिव वीरेंद्र कुमार मंडल, कटोरिया नगर पंचायत के उपचेयरमेन प्रतिनिधि फकरे आलम, अरविंद दास, बिजेंद्र पुझार, इंद्रदेव हरिजन, अतुल दास, सुबोध कुमार, केशव तांती, बालकिशोर दास, मानो खैरा, बैजनाथ दास, विशेश्वर दास, गोविंद दास, मंटु दास, रामकृष्ण प्रसाद, रामचंद्र मिस्त्री, संजय कुमार, गोपाल यादव, सुनील कुमार, संजय कुमार तांती, नकुल कुमार यादव, रजोश मुर्मू, चंद्रदेव दास आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >