प्रवासी मजदूरों की कोरोना काल में हुई क्षतिपूर्ति का आग्रह

बाराहाट इंटक कार्यालय में रविवार को इंटक के जिलाध्यक्ष विनय कापरी की अध्यक्षता में प्रवासी मजदूर की समस्याओं को लेकर आम बैठक की गयी

बांका/बाराहाट. बाराहाट इंटक कार्यालय में रविवार को इंटक के जिलाध्यक्ष विनय कापरी की अध्यक्षता में प्रवासी मजदूर की समस्याओं को लेकर आम बैठक की गयी. बैठक के दौरान शामिल हुए प्रवासी मजदूरों ने अपने लेबर कार्ड के बनने के अलावा कोरोना काल में हुई क्षतिपूर्ति का आग्रह किया. इस कड़ी में संघ के अध्यक्ष ने उन्हें सरकार से मिलने वाली सभी सुविधाओं को दिलवाने का भरोसा दिलाया. मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के प्रवासी मजदूर मौजूद थे. कार्यक्रम में मुखिया निजाम उद्दीन, मुकेश यादव, सौरव यादव, रोशन यादव, बबलू कुमार, पिंटू यादव, कन्हैया यादव सहित एक दर्जन से अधिक प्रवासी मजदूर मौजूद थे. जिलाध्यक्ष ने बताया कि शीघ्र ही प्रवासी मजदूर और क्षेत्र के मजदूरों की समस्या को लेकर इंटक के कार्यालय में शिविर का आयोजन किया जायेगा. जहां पर मजदूरों की समस्याओं को लेकर पहल किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >