धान अधिप्राप्ति के लिए निबंधन कार्य शुरू

खरीफ विपणन मौसम वर्ष 2025-26 अंतर्गत किसानों को उनके उत्पाद का समर्थन मूल्य देने के लिए सहकारिता विभाग ने किसानों के लिए निबंधन करना शुरू कर दिया है.

कृषि विभाग के पोर्टल पर किया जा सकता है आवेदन बांका/रजौन. खरीफ विपणन मौसम वर्ष 2025-26 अंतर्गत किसानों को उनके उत्पाद का समर्थन मूल्य देने के लिए सहकारिता विभाग ने किसानों के लिए निबंधन करना शुरू कर दिया है. कृषि विभाग के पोर्टल पर पिछले 15 सितंबर से ही लिंक दे दिया गया हैं, जिसपर किसान आवेदन कर सकते हैं. बिहार में 1 नवंबर 2025 से धान अधिप्राप्ति कार्य शुरू होगा, जिसके लिए किसानों का ऑनलाइन निबंधन कराया जाना आवश्यक है. निबंध के लिए अंतिम तिथि 31 अक्तूबर 2025 निर्धारित की गयी है. किसानों को धान बेचने के लिए अपने पसंद के अधिप्राप्ति केंद्र पर जाना होगा और यदि पंजीकरण संख्या नहीं है, तो इस लिंक पर जाकर पहले पंजीकरण करा लेना होगा. पूछने पर बीसीओ स्वयं चक्रपाणि कनिष्क ने बताया कि साधारण धान का समर्थन मूल्य 2369 रुपये, जबकि ए ग्रेड धान का समर्थन मूल्य 2389 रुपये निर्धारित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >