शराब के नशे में कठचातर गांव में कर रहा था हंगामा, पुलिस ने आरोपी युवक को भेजा जेल

Banka News : बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र में शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया.

रजौन (बांका) से पीयूष कुमार की रिपोर्ट

Banka News : बिहार में शराबबंदी कानून के बीच बांका जिले की रजौन पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में कठचातर गांव से एक युवक को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया. पुलिस के अनुसार युवक गांव में हंगामा कर रहा था, जिसकी शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की गई.

लोगों ने पुलिस को दी सूचना

जानकारी के अनुसार, रजौन थाना क्षेत्र के कठचातर गांव निवासी नीतीश कुमार शराब के नशे में गांव में हंगामा कर रहा था. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. शिकायत मिलते ही रजौन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया.पुलिस की कार्रवाई के बाद गांव में काफी देर तक चर्चा का माहौल बना रहा. ग्रामीणों ने शराबबंदी कानून के तहत पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की.

मेडिकल जांच में हुई पुष्टि

रजौन थानाध्यक्ष राज रतन ने बताया कि गिरफ्तार युवक का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई है. इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में बांका भेजा जा रहा है.उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराया जा रहा है. शराब पीने, बेचने या हंगामा करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी.

शराबबंदी कानून को लेकर पुलिस सतर्क

बिहार में लागू शराबबंदी कानून के तहत पुलिस लगातार छापेमारी और जांच अभियान चला रही है. रजौन थाना पुलिस भी क्षेत्र में शराब के खिलाफ विशेष निगरानी रख रही है ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR SINH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >