चादरपोशी के साथ कव्वाली कार्यक्रम आयोजित

शहर के शिवाजी चौक स्थित हजरत दाता के मजार पर दो दिवसीय चादरपोशी कार्यक्रम आयोजित हुआ.

बांका. शहर के शिवाजी चौक स्थित हजरत दाता के मजार पर दो दिवसीय चादरपोशी कार्यक्रम आयोजित हुआ. जिसे लेकर पूरे मजार परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया है. वहीं कार्यक्रम के दूसरे दिन शनिवार को भी क्षेत्र के खड़ियारा, लपटोलिया, रैनिया जोगडीहा, लसकरी सहित शहर के विभिन्न मोहल्ला व आस-पास गांव के लोग चादरपोशी के लिए पहुंचे. कमेटी के लोगों ने बताया कि चादर पोशी वर्सी के रूप में मनाते हैं. लोग अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए मजार पर आते हैं और जहां चादरपोशी के साथ दुआ मांगते हैं, जबकि देर शाम बाहर से आये कव्वाल द्वारा अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधा गया. सांप्रदायिक सौहार्द के प्रतीक इस कार्यक्रम में हर समुदाय के लोग अपनी आस्था लेकर पहुंचते है इस बीच अकीदतमंदों की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये है, ताकि दूर-दराज से आये लोगों को कोई असुविधा न हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >