पीएम के जन्मदिन पर जनसंपर्क व सेवा पखवारा का किया जायेगा आयोजन

भाजपा की एक बैठक ठाकुरबारी हाट परिसर में बेलहर विधानसभा के चुनाव प्रभारी सुमन सौरभ मौर्य के नेतृत्व में की गयी.

बेलहर. भाजपा की एक बैठक ठाकुरबारी हाट परिसर में बेलहर विधानसभा के चुनाव प्रभारी सुमन सौरभ मौर्य के नेतृत्व में की गयी. बैठक में मंडल कार्यशाला सेवा पखवारा एवं जनसंपर्क अभियान को लेकर चर्चा की गयी. बैठक में मुख्य रूप से सभी भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को निर्देश दिया गया कि प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच तक जनसंपर्क अभियान एवं सेवा पखवारा किया जायेगा. जिसमें सभी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करेंगे. इस मौके पर जिला मंत्री सौरभ कुमार साह, महामंत्री रामचंद्र साह, अनिल पांडेय, मंडल उपाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह, राजकुमार सिंह, नारायण तांती, रश्मि हांसदा, मंडल मंत्री नीतू देवी, शोभावती देवी, सीताराम सिंह, सभी पंचायत अध्यक्ष एवं बुथ अध्यक्ष, महिला मोर्चा अध्यक्ष निर्मला देवी, अतिपिछड़ा अध्यक्ष विवेकानंद पंडित, किसान मोर्चा अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Abhay Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >