अंचल कार्यालय फुल्लीडुमर में लगा जनता दरबार

अंचल कार्यालय फुल्लीडुमर में शनिवार को सीओ मनोज कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार आयोजित हुई.

फुल्लीडुमर. अंचल कार्यालय फुल्लीडुमर में शनिवार को सीओ मनोज कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार आयोजित हुई. इस दौरान जमीन विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की गयी. जानकारी के अनुसार, फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के केंदुआर निवासी उमेश सिंह बनाम बैकुंठ सिंह, अजय सिंह, मंटु यादव व अनिरुद्ध यादव के बीच चल रहे भूमि विवाद के मामले में कागजातों का अवलोकन कर दोनों पक्षों को सक्षम न्यायालय भेज दिया. इसके अलावा मोतिया के महेंद्र पासवान, महेश्वरी पासवान बनाम भगवान शर्मा, कमलेश्वरी शर्मा, भिखारी शर्मा व सुमित शमां के बीच चल रहे जमीन विवाद मामले में कागजातों की जांच की गयी. जिसके बाद दोनों पक्षों की सहमति पर मामले का निष्पादन किया गया. इस मौके पर अंचल कार्यालय के सभी कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >