कृषि तकनीकों की किसानों को दें जानकारी

प्रखंड कृषि कार्यालय धोरैया के सभागार में सर्वदलीय किसान सलाहकार समिति की बैठक अध्यक्ष कैलाश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी.

सर्वदलीय किसान सलाहकार समिति की हुई बैठक धोरैया. प्रखंड कृषि कार्यालय धोरैया के सभागार में सर्वदलीय किसान सलाहकार समिति की बैठक अध्यक्ष कैलाश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. इस बैठक में कृषि विभाग के सभी पदाधिकारी, कर्मी व समिति के सदस्यों ने संयुक्त रूप से भाग लिया. बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी डॉ. देवाशीष कुमार, कृषि समन्वयक सुप्रभात कुमार, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी सुजीत कुमार तथा किसान सलाहकार चंद्रिका दास, बिनोद, आलोक व अन्य सदस्य उपस्थित रहे. बैठक के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गयी. मुख्य रूप से किसान गोष्ठी, किसान चौपाल, खरीफ व रबी महोत्सव को किसानों के लिए अधिक लाभकारी बनाने पर विचार-विमर्श किया गया. यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों को जागरूक किया जाए और उन्हें नई कृषि तकनीकों की जानकारी दी जाए. इसके अलावा, सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों तक प्रभावी रूप से कैसे पहुंचाया जाए, इस पर भी चर्चा हुई. मिट्टी जांच, गुणवत्तापूर्ण बीज वितरण, पौधा संरक्षण व उद्यानिकी से संबंधित योजनाओं को किसानों तक सरल व पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के उपाय सुझाए गये. बीएओ ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करना, उन्हें आधुनिक कृषि पद्धतियों से जोड़ना तथा सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >