घर से नकदी सहित पांच लाख की संपत्ति चोरी

घर से नकदी सहित पांच लाख की संपत्ति चोरी

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र में चोरी व लूट की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. स्थानीय पुलिस प्रशासन इन घटनाओं पर अंकुश लगाने में असफल नजर आ रहा है. चोरी का ताजा मामला डीह मेहरपुर गांव का है, जहां शनिवार की रात चोरों ने एक घर से नकदी सहित करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. इस मामले में पीड़िता वंदना देवी, पति देवेंद्र सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज करायी है. पीड़िता ने बताया कि उनके पति बाहर रहते हैं. वह अपनी एक पुत्री के साथ घर में रहती हैं. घटना की रात दोनों एक कमरे में सो रही थीं. इसी दौरान चोरों ने घर के पीछे से चहारदीवारी लांघकर प्रवेश किया व जिस कमरे में मां-बेटी सो रही थीं, उसे बाहर से बंद कर दिया. इसके बाद चोरों ने घर के अन्य कमरों को खंगालते हुए कीमती सामान लेकर फरार हो गये. सुबह जब वह उठीं तो दरवाजा बाहर से बंद देख हैरान रह गयीं. किसी तरह दरवाजा खोलकर बाहर निकलीं तो घर का सामान बिखरा पड़ा था. ग्रामीणों द्वारा खोजबीन करने पर घर से लगभग 500 मीटर दूर पूरब बहियार में बक्सा सहित अन्य सामान फेंका हुआ मिला. पीड़िता ने करीब 30 हजार रुपये नकद सहित कुल पांच लाख की संपत्ति चोरी होने की बात कही है. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद, दारोगा राममोहन सिंह सहित अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचे. पुलिस ने मेहरपुर, चौतरा सहित आसपास के गांवों के कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा. उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह पूर्व बड़ी खजूरी गांव में भी चोरी की घटना हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >