महाशिवरात्रि की तैयारी, सजने लगे शिवालय, निकलेगी भव्य शिव बारात

महाशिवरात्रि के पावन पर्व को लेकर पंजवारा क्षेत्र के शिवालयों में तैयारियां तेज हो गयी हैं. क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में रंग-रोगन, मरम्मत और साफ-सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है.

पंजवारा के विभिन्न मंदिरों में रंग-रोगन शुरू, झांकियां होंगी मुख्य आकर्षण

पंजवारा. महाशिवरात्रि के पावन पर्व को लेकर पंजवारा क्षेत्र के शिवालयों में तैयारियां तेज हो गयी हैं. क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में रंग-रोगन, मरम्मत और साफ-सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है. मंदिर कार्यकर्ता विजय कुमार भगत ने बताया कि इस वर्ष 15 फरवरी रविवार को महाशिवरात्रि है, इस बार महाशिवरात्रि को यादगार बनाने के लिए मंदिर परिसर की विशेष सजावट की जा रही है. उत्सव के दिन क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा और शिव बारात निकाली जायेगी. इस बारात में नंदी महाराज और भूत-बेताल की जीवंत झांकियां आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगी. कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय शिवभक्तों और बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा है.

इन मंदिरों में चल रही है तैयारी

क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों जैसे घड़ीनाथ मंदिर, नमर्देश्वर नाथ मंदिर, कष्टहर नाथ, गोविन्दपुर मंदिर, लाबोखर नाथ मंदिर, भूमफोड़ महादेव और सती स्थान शिवालय सहित अन्य मंदिरों को आकर्षक रूप दिया जा रहा है. समिति द्वारा जानकारी दी गयी कि महाशिवरात्रि के अगले दिन भंडारे का आयोजन किया जायेगा. इसमें आने-जाने वाले सभी श्रद्धालुओं और शिवभक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण होगा. शोभायात्रा को लेकर सुरक्षा और व्यवस्था की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GOURAV KASHYAP

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >