कसवा ठाकुरबाड़ी में अंतिम चरण में झूलन महोत्सव की तैयारी

राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी कसवा में श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि से प्रारंभ होने वाले पांच दिवसीय झूलन महोत्सव, जो पांच से नौ अगस्त तक मनाया जायेगा.

शंभुगंज. शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी कसवा में श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि से प्रारंभ होने वाले पांच दिवसीय झूलन महोत्सव, जो पांच से नौ अगस्त तक मनाया जायेगा. ठाकुरबाड़ी में झूलन महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गयी हैं. ठाकुरबाड़ी के पुजारी पंडित श्याम सुंदर झा ने बताया कि यह परंपरा पिछले कई वर्षों से चली आ रही है. रात्रि में भगवान राधा-कृष्ण को झूले पर बैठाकर झुलाया जायेगा. इस दौरान आसपास के ग्रामीण भक्तगण द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >