प्रभात इंपैक्ट : खबर प्रकाशित होने के बाद जागा विभाग, पंजवारा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में लगा अग्निशामक यंत्र

Prabhat Khabar Impact : सिर्फ एक रिपोर्ट और बदल गई तस्वीर. अग्नि सुरक्षा की कमी को उजागर करने वाली खबर का असर अब जमीन पर दिखने लगा है.

पंजवारा बांका से गौरव कश्यप की रिपोर्ट

Prabhat Khabar Impact : बांका जिले के पंजवारा स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में अग्नि सुरक्षा उपकरणों की कमी को लेकर प्रकाशित खबर का असर सामने आया है. प्रभात खबर डिजिटल में प्रकाशित रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य केंद्र में फायर एक्सटिंग्विशर (अग्निशामक यंत्र) उपलब्ध करा दिया गया है. इससे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिली है.

खबर प्रकाशित होते ही सक्रिय हुआ विभाग

हाल ही में अस्पताल में अग्निशमन उपकरणों के अभाव और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए थे. रिपोर्ट में बताया गया था कि मरीजों, परिजनों और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा भगवान भरोसे थी, जबकि केंद्र में बिजली से संचालित उपकरणों का लगातार उपयोग हो रहा है.

खबर सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत कार्रवाई करते हुए अस्पताल में फायर एक्सटिंग्विशर उपलब्ध करा दिया.

आपात स्थिति में मिलेगी राहत

नए अग्निशामक यंत्र के लगने से अब किसी भी आगजनी जैसी आपात स्थिति में शुरुआती स्तर पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी. इससे न केवल मरीजों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि स्वास्थ्य केंद्र की आपदा प्रबंधन क्षमता भी बेहतर होगी.

स्थानीय लोगों और कर्मियों ने जतायी संतुष्टि

अस्पताल कर्मियों ने बताया कि अब स्वास्थ्य केंद्र पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित हो गया है. वहीं स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि सार्वजनिक संस्थानों में सुरक्षा मानकों का पालन बेहद जरूरी है.

लोगों ने यह भी मांग की कि ऐसे उपकरणों की नियमित जांच और रखरखाव भी समय-समय पर किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके.

जनहित रिपोर्टिंग का दिखा असर

यह मामला एक बार फिर साबित करता है कि जनहित में की गई रिपोर्टिंग प्रशासनिक व्यवस्था को सक्रिय करने में अहम भूमिका निभाती है. खबर प्रकाशित होने के बाद तुरंत हुई कार्रवाई ने स्वास्थ्य केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर दिशा दी है.

Also Read : पंजवारा में अग्निशामक यंत्र के बिना चल रहा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, मरीजों और कर्मियों की सुरक्षा भगवान भरोसे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar sinh

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >