धोरैया (बांका). सकहारा आपूर्ति प्रशाखा अंतर्गत क्षेत्र में गुरुवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. आपूर्ति प्रशाखा के कनीय अभियंता राजाराम प्रसाद ने बताया कि गोराडीह से सकहारा के बीच 33 हजार केवी लाइन के इंसुलेटर बदलने का कार्य किया जाएगा. इसके कारण सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.
निर्बाध आपूर्ति के लिए किया जाएगा मेंटेनेंस
कनीय अभियंता ने बताया कि विद्युत व्यवस्था को निर्बाध रूप से बहाल रखने के उद्देश्य से लाइन के मेंटेनेंस का कार्य कराया जा रहा है. इस दौरान सुरक्षा और तकनीकी जरूरतों को देखते हुए विद्युत आपूर्ति बंद रखी जाएगी.
करीब एक घंटे बहाल होगी बिजली
उन्होंने बताया कि निर्धारित अवधि के बीच करीब एक घंटे तक विद्युत आपूर्ति बहाल भी कराई जाएगी, ताकि लोग अपने जरूरी कार्यों को पूरा कर सकें. विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है.
