BANKA तेज हवा व बारिश से बिजली आपूर्ति बाधित, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी

प्रखंड क्षेत्र पंजवारा आस पास में बुधवार की शाम अचानक आए तेज आंधी और पानी ने भारी तबाही मचाई है.

पंजवारा (बांका) से गौरव कश्यप की रिपोर्ट BANKA NEWS :

प्रखंड क्षेत्र पंजवारा आस पास में बुधवार की शाम अचानक आए तेज आंधी और पानी ने भारी तबाही मचाई है. मौसम के इस बदले मिजाज से जहां एक ओर शादी समारोह वाले घरों में व्यवधान पड़ा, वहीं किसानों को भी भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है.

बिजली व्यवस्था ठप, शादी समारोहों में अफरा-तफरी

तेज हवाओं के कारण क्षेत्र के कई गांवों में बिजली व्यवस्था घंटों ठप रही.आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई जगहों पर वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए लगाए गए पंडाल और टेंट उखड़ गए.सजावट के सामान क्षतिग्रस्त होने से शादी वाले घरों में अफरा-तफरी मच गई और कार्यक्रमों को बीच में ही रोकना पड़ा. लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर शरण लेकर खुद को बचाया.

सब्जी की फसलें बर्बाद, किसानों ने मांगी मदद

मौसम की सबसे कड़ी मार क्षेत्र के किसानों पर पड़ी है.तेज बारिश और हवा के कारण दर्जनों एकड़ में लगी टमाटर, बैंगन और मिर्च जैसी सब्जियां पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं. प्रभावित किसान बालमुकुंद मिश्रा, मुकेश रजक, अवधेश मंडल, हरे कृष्ण, सुरेश मंडल और करू मंडल समेत अन्य ने बताया कि इस प्राकृतिक आपदा से उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया है.

किसानों का कहना है कि अब फसल की लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है. पीड़ित किसानों ने जिला प्रशासन से नुकसान का उचित आकलन कराकर जल्द से जल्द मुआवजा देने की मांग की है.

आवाजाही भी रही प्रभावित

आंधी के कारण सड़कों पर पेड़ों की टहनियां गिरने से कई ग्रामीण रास्तों पर आवाजाही में काफी समय तक परेशानी बनी रही. देर शाम तक लोग अपने स्तर पर रास्तों और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar sinh

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >