BANKA : मौसम आज : गर्मी से राहत, गरज के साथ बारिश की भी संभावना

कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा शनिवार को मौसम बुलेटिन जारी किया है, जिसमें आने वाले दिनों में मौसम में नरमी के संकेत दिये गये है.

कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा शनिवार को मौसम बुलेटिन जारी किया है, जिसमें आने वाले दिनों में मौसम में नरमी के संकेत दिये गये है. हालांकि मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 09 से 13 मई के दौरान जिले के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी चलने तथा हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है़. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है. पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 70 से 75 प्रतिशत तथा दोपहर में 30 से 35 प्रतिशत रहने का अनुमान है. मौसम बुलेटिन के अनुसार आने वाले दिनों गर्मी से राहत जारी रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >