बौंसी. बंधुआ कुरावा पुलिस द्वारा बुधवार को गुप्त सूचना पर अवैध रूप से बालू लदे दाे ट्रैक्टरों को जब्त किया गया. थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि बेला टांड़ गांव के पास अवैध रुप से बालू लदे दो ट्रैक्टर की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पीटीसी अश्विनी श्रीवास्तव सहित अन्य पुलिस बलों को बालू माफियाओं के विरुद्ध छापेमारी करने के लिए भेजा गया. बेलाटांड़ गांव के पास से दो ट्रैक्टरों को ट्राली के साथ जब्त किया गया. पुलिस को देखते ही दोनों ट्रैक्टर का चालक फरार हो गये. दोनों ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया और ट्रैक्टर मालिक व चालक के ऊपर अवैध बालू उत्खन्न मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
