दो अलग-अलग गांव से गायब लड़की को पुलिस ने किया बरामद

सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग गांव से गत दिनों गायब हुई दो लड़की को सदर पुलिस ने बरामद किया है.

बांका. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग गांव से गत दिनों गायब हुई दो लड़की को सदर पुलिस ने बरामद किया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि लड़की गायब होने का मामला दोनों के परिजनों ने दर्ज करवाया था. जिस पर कार्रवाई करते हुए दोनों लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है. जिसमें पथरा गांव निवासी जूही कुमारी एवं घुठिया गांव निवासी राखी कुमारी शामिल हैं. बरामद लड़की के बारे में उसके परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गयी है. आज दोनों लड़की को 164 का बयान के लिए कोर्ट में पेश किया जायेगा. कोर्ट के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >