अमरपुर में फरार अभियुक्त के घर पुलिस की कुर्की-जब्ती

Banka News : अमरपुर में सोमवार को भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंची टीम ने फरार अभियुक्त के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की. अचानक पुलिस की मौजूदगी से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

अमरपुर (बांका) से प्रीतम कुमार की रिपोर्ट : अमरपुर थाना पुलिस ने फरार अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. कोर्ट के आदेश पर सोमवार को आर्म्स एक्ट मामले के फरार अभियुक्त शहनवाज अंसारी उर्फ छोटू मियां के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गयी. इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी से इलाके में हड़कंप मच गया.

कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार अमरपुर थाना में दर्ज आर्म्स एक्ट मामले में नगर पंचायत वार्ड नंबर 9 निवासी शहनवाज अंसारी उर्फ छोटू मियां लंबे समय से फरार चल रहा था.राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने न्यायालय से प्राप्त आदेश के आलोक में अभियुक्त के घर पहुंचकर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की.थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर पहले इश्तेहार चस्पा किया गया था. इसके बावजूद न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर कोर्ट द्वारा कुर्की-जब्ती का आदेश जारी किया गया.

भारी पुलिस बल देख लोगों में मचा हड़कंप

कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. खासकर बनहारा गांव और आसपास के मोहल्लों में लोग घरों से बाहर निकलकर पुलिस कार्रवाई देखने लगे.स्थानीय लोगों के बीच कार्रवाई को लेकर देर तक चर्चा होती रही.

फरार अभियुक्तों पर जारी रहेगा अभियान

थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि थाना क्षेत्र में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है. न्यायालय के निर्देश पर आगे भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून से बचने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >