पंजवारा में ट्रांसफाॅर्मर चोरी के बाद गहराया पेयजल संकट, पानी के लिए भटक रहे ग्रामीण

Banka News : बांका जिले के पंजवारा क्षेत्र में एक गांव के लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. ट्रांसफार्मर चोरी होने के चार महीने बाद भी नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाए जाने से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है. इसका सबसे बड़ा असर पेयजल व्यवस्था पर पड़ा है. हालात ऐसे हैं कि ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए दूर-दराज के स्रोतों का सहारा लेना पड़ रहा है. भीषण गर्मी के बीच यह संकट अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन चुका है.

पंजवारा बांका से गौरव कश्यप की रिपोर्ट

Banka News : सबलपुर पंचायत के वार्ड संख्या 12 स्थित डोंकी गांव में ट्रांसफॉर्मर चोरी होने के बाद बिजली संकट गहरा गया है. बिजली आपूर्ति बाधित रहने से जलापूर्ति व्यवस्था भी पूरी तरह प्रभावित हो गई है. मोटर और अन्य उपकरण बंद पड़े हैं, जिसके कारण ग्रामीणों को नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल नहीं मिल पा रहा है. पानी की कमी के कारण गांव के लोगों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

चार महीने बाद भी नहीं लगा नया ट्रांसफॉर्मर

ग्रामीणों के अनुसार करीब चार माह पहले गांव का ट्रांसफॉर्मर चोरी हो गया था. घटना की सूचना तत्काल बिजली विभाग को दी गई, लेकिन अब तक नया ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाया गया है. ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार विभागीय अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, इसके बावजूद समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. इससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है.

महिलाओं और बच्चों पर सबसे ज्यादा असर

पेयजल संकट का सबसे अधिक असर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों पर पड़ रहा है. ग्रामीणों को पानी लाने के लिए दूर स्थित चापाकलों और अन्य जल स्रोतों तक जाना पड़ रहा है. गर्मी के मौसम में यह समस्या और भी गंभीर हो गई है. कई परिवारों को दिनभर पानी की व्यवस्था में ही समय बिताना पड़ रहा है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >