एक पेड़ मां के नाम थीम पर जिले में पौधरोपण शुरू

सेवा पर्व 2025 के तहत एक पेड़ मां के नाम थीम पर बांका वन प्रमंडल के द्वारा शुक्रवार को कई कार्यक्रम आयोजित किया गया.

बांका. सेवा पर्व 2025 के तहत एक पेड़ मां के नाम थीम पर बांका वन प्रमंडल के द्वारा शुक्रवार को कई कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें सर्वप्रथम राजकीय बीज गुणन प्रक्षेत्र, कटोरिया (कृषि विभाग) में 1 हजार पौधों का रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. साथ ही बांका प्रक्षेत्र अंतर्गत दो विद्यालयों में क्रमशः उच्च माध्यमिक विद्यालय, विशनपुर व प्राथमिक विद्यालय, रामनगर में एक पेड़ मां के नाम थीम पर चित्रकला, प्रश्नोत्तरी, लेखन आदि प्रतियोगिता एवं पर्यावरण से संबंधित गतिविधियों का आयोजन कराया गया. इसके अलावा दोनों विद्यालयों में उपस्थित छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण एवं सुरक्षा की शपथ दिलाते हुए प्रत्येक विद्यालय में 25 पौधरोपण किया गया. उधर नगर पंचायत अमरपुर एवं प्रखंड कार्यालय अमरपुर में आज प्रति स्थल 50 पौधों का रोपण कार्यक्रम आयोजित होगा. साथ ही वन संसाधन केंद्र सुपहा परिसर में 600 पौधों का रोपण किया जायेगा. इसके अलावा विभिन्न स्कूल व कॉलेजों में चित्रकला, प्रश्नोत्तरी, लेखन आदि कार्यक्रम आयोजित होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >