पेट्रोल पंप कर्मी 1.72 लाख लेकर हुआ फरार

रगवां गांव के पास देवघर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर स्थित ओम साइन कृष्णा एचपी पेट्रोल पंप कर्मी (नोजल बॉय) दिनभर की कमाई 1 लाख 72 हजार 350 रुपये लेकर फरार हो गया.

बेलहर.थाना क्षेत्र के गोरगवां गांव के पास देवघर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर स्थित ओम साइन कृष्णा एचपी पेट्रोल पंप कर्मी (नोजल बॉय) दिनभर की कमाई 1 लाख 72 हजार 350 रुपये लेकर फरार हो गया. इस संबंध में पेट्रोल पंप के मैनेजर मधुसूदन तिवारी ने थाना में लिखित आवेदन देकर कर्मी जिलेबिया मोड़ रामपुर के दिलखुश कुमार यादव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने अपने लिखित बयान में बताया है कि उक्त लड़का एक दिन पूर्व काम की तलाश में पेट्रोल पंप पर आया और अपनी गरीबी एवं परेशानी के बारे में बताया. इसके बाद मैंने 1 जुलाई को उसे ट्रायल के रूप में काम पर रख लिया. दिनभर काम करने के बाद शाम को थोड़ा अंधेरा होने लगा. मौसम भी खराब होने लगा. उसी समय वह अपने पास दिन भर की बिक्री का सारा पैसा 1 लाख 72 हजार 350 रुपये लेकर भाग गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. प्राथमिकी की जानकारी थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >