श्रीमद्भागवत व चैती नवरात्र को लेकर लोगों में उत्साह
श्रीमद्भागवत व चैती नवरात्र को लेकर लोगों में उत्साह
By SHUBHASH BAIDYA | Updated at :
25 मार्च तक चलेगा कार्यक्रम, पूर्व मंत्री जयंत राज कुशवाहा व विधायक पूरन लाल टुडू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे
बौंसी. प्रखंड क्षेत्र के सरौचा गांव में आज से 25 मार्च तक श्रीमद्भागवत कथा व चैती नवरात्र का आयोजन किया जायेगा. आयोजन को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि सात दिवसीय इस धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत आज होगी. यह 25 मार्च तक चलेगा. इस दौरान प्रतिदिन कथा वाचन, पूजा-अर्चना एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया जायेगा. मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री व अमरपुर के वर्तमान विधायक जयंत राज कुशवाहा व कटोरिया विधायक पूरन लाल टुडू के शामिल होने की संभावना है. वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्र के कई सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे. आयोजन को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों द्वारा पंडाल निर्माण, श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था व अन्य सुविधाओं की अंतिम तैयारी की जा रही है. ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम क्षेत्र में धार्मिक आस्था व सामाजिक समरसता का संदेश देगा.